सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

अमेरिकी President Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 79 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 31, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला ने 79 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी करते हुए उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रंप देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियां संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं।

दिल की उम्र वास्तविक उम्र से 14 साल कम

इस रिपोर्ट का सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला पहलू राष्ट्रपति ट्रंप के दिल की सेहत से जुड़ा है। डॉक्टरों ने बताया कि एआई-एनहान्स्ड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम जांच के आधार पर पाया गया है कि ट्रंप के दिल की उम्र उनकी असली उम्र से करीब 14 साल कम है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह उनके मजबूत कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को दिखाता है।

वजन बढ़ने पर डॉक्टरों ने दी सलाहफिट घोषित होने के बावजूद रिपोर्ट में उनके वजन बढ़ने की बात भी सामने आई है। इस समय उनका वजन 238 पाउंड (लगभग 108 किलोग्राम) दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 14 पाउंड ज्यादा है। ट्रंप का बॉडी मास इंडेक्स 29.7 है, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें ‘ओवरवेट’ की श्रेणी में रखा है। डॉक्टरों ने उन्हें अपने खान-पान में सुधार करने, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने और वजन घटाने की सलाह दी है।

याददाश्त के टेस्ट में मिले पूरे नंबरअगले महीने 80 वर्ष के होने जा रहे राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। मानसिक सतर्कता और याददाश्त को परखने वाले ‘मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट’ टेस्ट में ट्रंप ने 30 में से 30 अंक हासिल किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह उनकी मजबूत निर्णय क्षमता और मानसिक मजबूती को साबित करता है।

हाथों के नीले निशान और सूजन पर सफाई

इस मेडिकल रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रहे कई कयासों और अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनके हाथों पर दिखने वाले नीले निशान दरअसल खून पतला करने वाली दवा लेने और लोगों से लगातार हाथ मिलाने के कारण उभरते हैं, जो कि पूरी तरह सामान्य बात है।

इसके अलावा, उनके पैरों में रहने वाली हल्की सूजन की वजह ‘क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी’ (नसों में खून के बहाव की समस्या) बताई गई है, जिसमें पिछले साल की तुलना में काफी सुधार हुआ है।

कान के निशान और सक्रिय दिनचर्या का जिक्र

रिपोर्ट में जुलाई 2024 में हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र है, जिसके कारण उनके दाहिने कान पर निशान आ गया था। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट के अंत में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का व्यस्त कार्यक्रम, हाई-लेवल बैठकें, सार्वजनिक कार्यक्रम और गोल्फ खेलने की आदत उन्हें इस उम्र में भी एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले