पूरनपुर।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर द्वारा थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थाना माधोटांडा पुलिस एवं एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से गश्त की गई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में पिलर संख्या 795/3 एवं 796/17 के मध्य पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीमा पर सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संयुक्त गश्त के दौरान एसएसबी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अवैध आवागमन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करने तथा सीमावर्ती गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को देने तथा आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।



