अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबरअमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर

अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल

दैनिक अयोध्या टाइम्स अमृतपुर फर्रुखाबाद बाल दिवस के अवसर पर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह ने क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अनूठी पहल की। राजेपुर स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में ‘सपनों को दो

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 14, 2026



दैनिक अयोध्या टाइम्स अमृतपुर फर्रुखाबाद


बाल दिवस के अवसर पर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह ने क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अनूठी पहल की। राजेपुर स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में ‘सपनों को दो सही दिशा’ अभियान के तहत निशुल्क करियर काउंसलिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल, आईटी सेक्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण और आधुनिक तकनीकी कौशल की जानकारी दी।कार्यशाला में जेईई और नीट की तैयारी के लिए प्रसिद्ध आचार्य इंस्टीट्यूट के शशांक सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग, करियर काउंसलिंग, सिविल सर्विसेज, मेडिकल, सोशल मीडिया प्रबंधन और आईटी सेक्टर में रोजगार एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर ठगी से बचने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए।
डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराने की है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी सही दिशा और मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक और डिजिटल कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
‘रामा एड वर्क्स’ के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने अभियान से जुड़कर अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस दौरान रामशंकर यादव, महेश सिंह (पूर्व प्रधानाध्यापक), प्रभाकर (प्रधान), शशांक शेखर सिंह (आचार्य इंडस्ट्रीज), शिवेंद्र सिंह, रामसनेही, सत्यम, कुलदीप यादव, विवेक सिंह राठौर, ब्रजनंदन सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजीव तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले