साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर - सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी ने सौंपी जिम्मेदारीसाइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर - सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी ने सौंपी जिम्मेदारी

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जहानगंज थाना क्षेत्र में युवक दीपक राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, रस्सी, खून के धब्बे लगी शर्ट और एक मोबाइल फोन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, November 13, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

जहानगंज थाना क्षेत्र में युवक दीपक राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, रस्सी, खून के धब्बे लगी शर्ट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से ग्राम सरवर आलमपुर में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला चाहर निवासी दीपक पुत्र स्वर्गीय नंदराम के रूप में की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी सुभाष चंद्र कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामविलास निवासी ग्राम सरवर आलमपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 नवंबर की रात वह खेत से घर लौटा तो दीपक उसकी पुत्री के साथ घर के अंदर दिखाई दिया। इस बात से आक्रोशित होकर उसने घर में रखे बांस के डंडे से दीपक के साथ मारपीट की। इसके बाद अपने बहनोई विमलेश उर्फ भूरें पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र को बुलाया। दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर दीपक की हत्या कर दी और शव को खंडहर के पास फेंक दिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए गलती होने की बात कही।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बांस का डंडा, रस्सी, घटना के समय पहनी गई खून के धब्बों वाली एक शर्ट और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह और कांस्टेबल अंकुर सहित थाना जहानगंज पुलिस टीम शामिल रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले