फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम

दैनिक अयोध्या टाइम्स राजेपुर फर्रुखाबाद विकासखंड राजेपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया में मंगलवार रात बिजली का करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में आदेश सोमवंशी के पुत्र ध्रुव सोमवंशी की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, November 10, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स राजेपुर फर्रुखाबाद


विकासखंड राजेपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया में मंगलवार रात बिजली का करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में आदेश सोमवंशी के पुत्र ध्रुव सोमवंशी की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।गांव निवासी आदेश सोमवंशी का सबसे बड़ा पुत्र ध्रुव मंगलवार रात करीब 8:30 बजे घर में बल्ब ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे संभालने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।ध्रुव तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहा था और इसके लिए लगातार तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। घर का सबसे बड़ा बेटा होने के कारण वह परिवार का सहारा भी था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बेटे की मौत के बाद पिता आदेश सोमवंशी, मां, वृद्ध दादी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा अमित सोमवंशी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। जिस बेटे को परिवार सेना की वर्दी में देखने का सपना संजोए था, वह अचानक सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। घटना के बाद गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले