फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं के संबंध में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 17 अभियोग पंजीकृत किए हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जुआ खेलने, अवैध शराब रखने, मोटरसाइकिल चोरी और जानलेवा हमले के मामले शामिल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, November 10, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं के संबंध में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 17 अभियोग पंजीकृत किए हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जुआ खेलने, अवैध शराब रखने, मोटरसाइकिल चोरी और जानलेवा हमले के मामले शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली फतेहगढ़ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में पांच-पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना मऊदरवाजा में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के दो मामले दर्ज हुए। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने 30 देशी शराब के पव्वों के साथ पकड़े गए राजेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना नवाबगंज में चार लोगों को ताश के पत्तों और 3510 रुपये की नकदी के साथ जुआ खेलने के मामले में पकड़ा गया। इसके अलावा मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना कमालगंज में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का अभियोग दर्ज हुआ। थाना मेरापुर में भी चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना कम्पिल में दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में कार्रवाई हुई। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। कोतवाली फर्रुखाबाद में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं थाना शमसाबाद में मारपीट के दौरान एक युवक की हड्डी टूटने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले