फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, November 10, 2026




दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद



आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एलओआर एवं चुनाव रजिस्टर को अद्यतन रखने, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं पुलिस बल के ठहरने के लिए पर्याप्त आवासीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की आशंका वाले अराजक तत्वों (ट्रबल मेकर्स) को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं एवं रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में प्रेषित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले