साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर - सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी ने सौंपी जिम्मेदारीसाइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर - सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी ने सौंपी जिम्मेदारी

साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 10 लाख 87 हजार 488 रुपये की धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, November 13, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 10 लाख 87 हजार 488 रुपये की धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को साइबर संबंधी शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान संदिग्ध करन उर्फ श्याम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी हरिहरपुर, थाना राजेपुर का नाम सामने आया। साइबर फ्रॉड से संबंधित जांच में पांच खातों के माध्यम से कुल छह शिकायतों में 10 लाख 87 हजार 488 रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने खाते खुलवाकर किराये पर देता था। इन खातों के माध्यम से सीमेंट, गेहूं, चीनी, काजू, बादाम और कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान सस्ते दामों पर बेचने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया जाता था। ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में जमा कराकर निकाल ली जाती थी।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजब सिंह, एएसआई सतेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ सिंह, कांस्टेबल बीरज और कांस्टेबल सौरभ सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले