अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद - भांजे के तिलक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणनाअवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद - भांजे के तिलक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद

दैनिक अयोध्या टाइम्स कमालगंज फर्रुखाबाद कमालगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर और 5200 रुपये की नकदी बरामद की है।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, November 18, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स कमालगंज फर्रुखाबाद

कमालगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर और 5200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में प्रकाश में आए मोहम्मद सैफ पुत्र देकेदार उर्फ साहिद निवासी ग्राम ईशापुर थाना कमालगंज तथा अब्दुल पुत्र इंतजार निवासी खलासपुर जरीरी थाना जहानगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 27 अक्टूबर 2026 को वादी की तहरीर पर थाना कमालगंज में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सात पीतल के बर्तन, एक इंडेन और एक भारत गैस सिलेंडर तथा 5200 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अपने सफाई अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में बयान देने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार त्रिवेदी, उपनिरीक्षक कल्लू प्रसाद यादव, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार और कांस्टेबल संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले