नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजानगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम नगरिया देवधरापुर में

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, November 16, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम नगरिया देवधरापुर में छापेमारी कर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 100 किलोग्राम लहन बरामद किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने टीम के साथ दबिश देकर यह कार्रवाई की। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमालगंज क्षेत्र के हरदेव नगर स्थित कम्पोजिट शराब दुकान तथा रानूखेड़ा, हरदेव नगर और नई बस्ती कमालगंज स्थित देशी शराब की दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया। संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन के निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले