जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह - अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांचजिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह - अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच

जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच

राहुल सिंह राठौर ब्यूरो चीफ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, November 20, 2026



राहुल सिंह राठौर ब्यूरो चीफ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद



आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 नवंबर को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने आबकारी टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कम्पोजिट दुकानों में बदनपुर, निबिया, राजेपुर और अमृतपुर तथा देशी मदिरा दुकानों में बदनपुर, दहेलिया, बहादुरपुर, निबिया, राजेपुर, अमृतपुर और रतनपुर पारमान की दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। आबकारी अधिकारियों ने संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों पर मदिरा की बिक्री से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही बिक्री की जाए। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों पर निर्धारित दरों एवं नियमों का पालन किया जाए तथा ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल विभाग को देने के लिए भी कहा गया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले