

राहुल सिंह राठौर ब्यूरो चीफ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह अपनी सादगी, सरल स्वभाव और सहज व्यवहार के चलते आमजन के बीच अलग पहचान बना रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम केवल नगला में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर उन्होंने कथा श्रवण किया और पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।कार्यक्रम में डॉ. युवराज सिंह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सामान्य व्यक्ति की तरह कथा सुनते नजर आए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर संतजनों से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उनकी सहजता और सादगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का काम करते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. युवराज सिंह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में लगातार सहभागिता कर रहे हैं। वह गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं और उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं। ग्रामीणों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार और जमीनी जुड़ाव उन्हें आमजन के बीच लोकप्रिय बना रहा है। उनकी कोशिश रहती है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया जाए। यही वजह है कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरल अंदाज लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।



