नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजानगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बंगाल के गांवों की झलक दिखाता ताज का नया रिसोर्ट

पश्चिम बंगाल के रायचक में ताज गंगा कुटीर रिसोर्ट एंड स्पा का शुभारंभ किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 4, 2025

Taj Ganga Kutir Resort & Spa inaugurated in Raichak, West Bengal

मुंबई (अनिल बेदाग) : रायचक (पश्चिम बंगाल): भारत की अग्रणी हॉस्पिटैलिटी कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल के रायचक में ताज गंगा कुटीर रिसोर्ट एंड स्पा का शुभारंभ किया है। गंगा नदी के शांत तट पर स्थित यह लक्ज़री रिसोर्ट बंगाल के पारंपरिक गांवों की झलक प्रस्तुत करता है।

100 एकड़ में फैले इस रिसोर्ट में 155 शानदार कमरे और सुइट्स बनाए गए हैं। यहां ठहरने वाले मेहमानों को ऐसा अनुभव होगा मानो गंगा किनारे कोई खूबसूरत गाँव जीवंत हो उठा हो। रिसोर्ट में खास रेस्टोरेंट मचान और हाउस ऑफ़ मिंग मेहमानों को विविध पाककला का अनुभव कराते हैं, जबकि रिवर व्यू लाउंज और वेरंडा लाउंज सुकून भरे पलों के लिए आदर्श हैं। 

आईएचसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत छटवाल ने कहा, “गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर बसा रायचक बांग्ला संस्कृति का प्रतीक है। ताज गंगा कुटीर रिसोर्ट एंड स्पा हमारी डेस्टिनेशन-हॉस्पिटैलिटी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”

यह रिसोर्ट कोलकाता से केवल ढाई घंटे की दूरी पर है। मेहमान यहां आते समय सुंदर ड्राइव का आनंद ले सकते हैं और पहुंचने के बाद किलेनुमा वास्तुकला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गाँव की पगडंडियों और बंगाल की मशहूर चाय का अनुभव कर सकते हैं।

अंबुजा नियोतिया समूह के अध्यक्ष हर्षवर्धन नियोतिया ने कहा, “आईएचसीएल के साथ हमारी सफल साझेदारी में ‘कुटीर’ कलेक्शन का यह पाँचवाँ संस्करण लॉन्च करना बेहद खास है। यह न केवल पर्यटन क्षमता को उजागर करेगा बल्कि स्थानीय समुदायों की आजीविका को भी प्रोत्साहित करेगा।”

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले