17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया - नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया - नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे

जल निकास नाली को लेकर दो पक्षों में झड़प 6 लोग घायल

अलताब अहमद शिवगढ़ रायबरेली। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत शिवगढ़ स्थित माधव खेड़ा में जल निकास नाली को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। शनिवार की शाम को हुई इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

अलताब अहमद शिवगढ़ रायबरेली। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत शिवगढ़ स्थित माधव खेड़ा में जल निकास नाली को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। शनिवार की शाम को हुई इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।एक पक्ष से 45 वर्षीय इस्तियार, उनकी पत्नी बानो (43 वर्ष) और पुत्री खुशबू (22 वर्ष) घायल हुए। दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय शहनाज बानो की हालत गंभीर है, जिन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया है। शिवगढ़ पुलिस के अनुसार, अन्य घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं।

शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले