Raja Shivaji BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी बवाल काट रही 'राजा शिवाजी', दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार - शुभेंदु अधिकारी बोले- "क्या लोकतंत्र का भविष्य संविदा कर्मचारियों के हाथों में सौंपा जा रहा है? - जबलपुर हादसे की रुला देने वाली तस्वीर, आखिरी वक्त में भी मां ने की होगी बच्चे को बचाने की कोशिश लेकिन… - चुनाव को लेकर बीजेपी सारे हथकंडे अपनाती है- अनुराग ढांडा, AAP का बड़ा बयान - झालमुड़ी खाकर जनता का माल झाल कर गए मोदी जी : संजय सिंहRaja Shivaji BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी बवाल काट रही 'राजा शिवाजी', दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार - शुभेंदु अधिकारी बोले- "क्या लोकतंत्र का भविष्य संविदा कर्मचारियों के हाथों में सौंपा जा रहा है? - जबलपुर हादसे की रुला देने वाली तस्वीर, आखिरी वक्त में भी मां ने की होगी बच्चे को बचाने की कोशिश लेकिन… - चुनाव को लेकर बीजेपी सारे हथकंडे अपनाती है- अनुराग ढांडा, AAP का बड़ा बयान - झालमुड़ी खाकर जनता का माल झाल कर गए मोदी जी : संजय सिंह

ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां में ग्रामीणों को सोलर पैनल से बिजली मिलने से ग्रामीण ग्राम प्रधान की कर रहे प्रशंसा

ग्राम प्रधान की जागरुकता ने ग्रामीणों की समस्याओं को खत्म करने का लिया निर्णय

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 2, 2026

पूरनपुर। ग्राम प्रधान नगरिया खुर्द कलां ने जनहित की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला में जिन घरों में लाइट नहीं पहुंची थी अब उन परिवारों को सोलर पैनल से बिजली मिलने लगेगी। अब उन परिवारों को भी शौर्य बिजली सप्लाई होने से ग्रामीण सामान्य बिजली उपकरण चला सकेंगे। इससे उनको अपने सामान्य जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनको भी बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है‌। ग्राम प्रधान विवेकानन्द के अनुसार जो परिवार शारदा नदी के उस पार लग्गाभग्गा में निवास कर रहे हैं तथा ऐसे परिवार हैं जहां उनको बिजली सप्लाई होने से वंचित रह गए हैं। उन घरों को सोलर लाइट दिया गया। जिससे की उनको भी बिजली की आपूर्ति हो सके। ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए। उनको सोलर प्लेट, पांच लाइट , इनवर्टर, बैटरी ,पंखा, खंबा जैसे उनको उपयोगी सामान दिया गया । जिससे कि उनको बिजली की आपूर्ति हो सके और ग्रामीणों को जो परेशानी हो रही थी उससे छुटकारा मिल सके।

ग्राम प्रधान विवेकानंद लगातार जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद के लिए खड़े हैं लाइट मिलने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और जो अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा था अब उससे छुटकारा मिल गया है। ग्राम प्रधान की जागरुकता ने ग्रामीणों की समस्याओं को खत्म करने का काम किया है। जहां ग्राम पंचायत का मुखिया अगर पढ़ा लिखा और जागरुक होकर इन सब समस्याओं को सरकारी दफ्तरों से लेकर सरकार में बैठे मंत्रियों व मंत्रालय तक लेकर जाएगा तो निश्चय ही एक दिन उस ग्राम पंचायत के समुचित क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इसको लेकर ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत को सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभा कर ग्राम वासियों की समस्याओं का निदान कराने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले