
दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद
विप्लव पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों के तहत जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी डॉ. अरविंद गुप्ता ‘सर्जन’ ने पार्टी के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों, विचारों और जनहित से जुड़े संकल्पों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। प्रचार वाहनों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मजरों में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों एवं विचारधारा से अवगत कराया जाएगा।
अभियान की शुरुआत करते हुए डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि फर्रुखाबाद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए राजनीति में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा, “जल पिएंगे, जल पिलाएंगे, राजनीति में पैसा नहीं लगाएंगे; पसीना आपके साथ दिन-रात बहाएंगे।” उन्होंने कहा कि उनका तन, मन और जीवन फर्रुखाबाद की सेवा के लिए समर्पित है। क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राजनीति को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठाकर जनसेवा का माध्यम बनाने की जरूरत है।पार्टी की ओर से रवाना किए गए प्रचार वाहन फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र के माधवपुर, धवलपुर, कटरी धर्मपुर, मंजन की मड़इया और नीवलपुर सहित आसपास के छोटे-छोटे मजरों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता ग्रामीणों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और मिशन 2027 के संकल्पों की जानकारी देंगे। अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और स्थानीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यालय प्रभारी अब्दुल रहमान उर्फ छोटू, शिवम प्रताप सिंह, तनवीर खान, दीपक उर्फ राहुल, अमित वाल्मीकि, विनोद सिंह ठाकुर, सुमित दुबे, चक्रपाल सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, रजत कुमार कठेरिया, सुमित राजपूत, पंकज गुप्ता, गोविंद दीक्षित, कुलदीप शाक्य, प्रांजल गुप्ता, नंदेश गुप्ता, अशोक ठाकुर, विनीत कुमार शर्मा, वरुण कुमार राजपूत, विजय सिंह ठाकुर, सौरभ कुशवाहा, शिवम चौहान, राकेश पाल, प्रशांत दीक्षित, अभिषेक सक्सेना, सर्वेश कुमार प्रजापति एवं ओम नारायण यदुवंशी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही आनंद दिवाकर, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप अवस्थी, अजय वर्मा, दाताराम बाबूजी, शिवा, पीयूष शुक्ला, राजेश अवस्थी और विजय अवस्थी की उपस्थिति रही।



