कहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज - अमृतपुर की जनता की सेवा सर्वोपरि, सुख-दुख में परिवार रहेगा साथ : डॉ. युवराज सिंह - बदनपुर और जमापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर का छापा, सरसों के तेल और मिल्क केक के नमूने भरे - शादी समारोह से लौट रही छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसकहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज - अमृतपुर की जनता की सेवा सर्वोपरि, सुख-दुख में परिवार रहेगा साथ : डॉ. युवराज सिंह - बदनपुर और जमापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर का छापा, सरसों के तेल और मिल्क केक के नमूने भरे - शादी समारोह से लौट रही छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, November 27, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद



किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार 27 नवंबर को नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से गायब मिले। इनमें मेसर्स श्री हरि इंटरप्राइजेज, सिंह ट्रेडर्स, गुप्ता खाद बीज भंडार, यादव खाद भंडार, नंदनी कृषि सेवा केंद्र सलेमपुर त्योरी तथा अन्य प्रतिष्ठान शामिल रहे। इन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं मेसर्स प्रतिज्ञा खाद भंडार उमरपुर के संचालक द्वारा नमूना लेने के दौरान दुकान बंद कर भाग जाने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। मेसर्स लखन ट्रेडर्स जनापुर द्वारा यूरिया के साथ जबरन कैल्शियम नाइट्रेट की टैगिंग किए जाने का मामला सामने आने पर भी लाइसेंस निलंबित किया गया। इसके अतिरिक्त मेसर्स नूरूल नवाब बीज भंडार कटिया द्वारा डीएपी निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचने की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की गई। विक्रेता का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को उनकी मांग और खतौनी के आधार पर सहकारी एवं निजी बिक्री केंद्रों से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा के अनुसार पांच बोरी डीएपी एवं सात बोरी यूरिया प्राप्त करें। खाद खरीदते समय खतौनी और आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर जाएं। किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या खाद के साथ अन्य उत्पाद लेने का दबाव बनाने पर किसान कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 05692-297733 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर खाद बिक्री करने के निर्देश दिए हैं तथा अनियमितता मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसान अपनी नजदीकी सहकारी समिति की सदस्यता लेकर खाद के साथ कृषि ऋण की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले