नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमननाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमन

फतेहपुर में डंपर से टक्कर में दो युवक की मौत

Fatehpur Accident: एक की 9 दिन पहले ही हुई थी शादी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, May 1, 2026

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क जरौली मार्ग पर रखकर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ये घटना फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक जरौली गांव निवासी तीन युवक शिवम सिंह (18), सनी निषाद (22) और बसंता (20) मोटरसाइकिल से बांदा के मर्का बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नदी पुल पर अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी और फ़रार हो गया. मृतक सनी की 9 दिन पहले ही हुई थी शादीहादसा इतना भीषण था कि शिवम और सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंता गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.परिजनों के अनुसार मृतक सनी निषाद की शादी 21 अप्रैल 2026 को ही हुई थी. शव को सड़क पर रखकर लगाया जामशादी के कुछ ही दिन बाद युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. ग्रामीणों का कहना है कि यमुना पुल पर लंबे समय से रौशनी की व्यवस्था नहीं है और सड़क भी जर्जर हालत में है. पुल पर अंधेरा, गड्ढे और तेज रफ्तार भारी वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं. ग़ुस्साए लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटा है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. घटना की सूचना मिलते ही असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए हैं. ग्रामीणों से बात की जा रही है. पुलिस ने एहतियातन जरौली-कौहन मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले