विशुनपुरा थाने में समाधान दिवस आयोजित ... नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने सुनीं जनसमस्याएं - कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई - मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार" - घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गयाविशुनपुरा थाने में समाधान दिवस आयोजित ... नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने सुनीं जनसमस्याएं - कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई - मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार" - घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया

जबलपुर हादसे की रुला देने वाली तस्वीर, आखिरी वक्त में भी मां ने की होगी बच्चे को बचाने की कोशिश लेकिन…

एक पल में उजड़ गया दिल्ली का परिवार, 'मौत सामने खड़ी थी, किसी को कुछ समझ नहीं आया'

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 2, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में वीभत्स क्रूज हादसे ने सबको दहलाकर रख दिया है. बरगी डैम पर क्रूज का आनंद ले रहे 39 लोग तब हादसे का शिकार हो गए जब क्रूज अचानक डूबने लग गया. इस हादसे में 22 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बचा लिया गया जबकि 9 लोगों की मौत की खबर है और बाकी लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस हादसे की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.

हादसा गुरुवार, 30 अप्रैल की रात हुआ जब नर्मदा नदी में बरगी डैम पर क्रूज डूब गया. अगले दिन सुबह भी नदी से कई बॉडी मिली हैं. इनमें से एक बॉडी महिला की है, जिसके गले से उसका तीन साल का मासूम बच्चा लगा हुआ था. मां ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में उसे अपनी लाइफ जैकेट में बांधकर सीने से चिपका रखा था, लेकिन दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए. वे मौत से भले ही हार गए हों, लेकिन मां-बच्चे के प्यार ने सभी को भावुक कर दिया है.

मृतक मां-बच्चे की पहचान हो गई है. परिवार दिल्ली से जबलपुर घूमने आया था और परिवार में माता-पिता, बेटी और एक मासूम बेटा थे. किस्मत से पिता और बेटी की जान तो बच गई, लेकिन मां और बेटा नर्मदा नदी में डूब गए. लोगों का कहना है कि मानो मौत उन्हें दिल्ली से जबलपुर खींचकर ले आई हो.

इस हादसे में जो बच गए वो इसे अपनी दूसरी जिंदगी मान रहे हैं. एक व्यक्ति ने बताया कि जब बोट हिलने लगी तो किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. चीख-पुकार मच गई. नाव डूब रही थी और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. हम भी डूब रहे थे. ऐसा लग रहा था कि मौत सामने खड़ी है.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले