साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफसाइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर धारदार हथियार से दंपति पर हमला, पति की मौत

Patna Crime News: इलाज के दौरान पति की मौत, पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 2, 2026

बिहार के सम्राट सरकार में भले जीरो टोलेंस की नीति से काम करने का दावा किया जा रहा और अपराध पर लगाम लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है. यहां अपराधी अभी भी पूरी तरह से बेखौफ है. इसका ताजा मामला आज शनिवार (2 मई) को राजधानी पटना में देखने को मिला. यहां दिन के उजाले में पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित लालबाग इलाके में सुबह एक अपराधी ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से दंपति पर हमला कर दिया.

इस घटना में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला का अब पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. आज सुबह 7 बजे के करीब पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गई जब एक युवक एक घर के तीन मंजिले मकान में तीसरे फ्लोर पर चढ़कर फ्लैट मे घुसा और दंपति पर ताबरतोड़ धारदार हथियार से बार कर दिया.

इस घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को PMCH ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पति नवाज आलम (30 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि घायल पत्नी नाजिया परवीन स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते हैं पीरबहोर थाना के पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

घटनास्थल पर पहुंचे टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि लालबाग में सलीम का तीन मंजिला मकान है.उसी तीसरे मंजिल पर नवाज आलम और नाजिया परवीन दोनों पति-पत्नी किराए पर रह रहे थे. हमें सुबह 7 बजे सूचना मिली, नवाज आलम के फ्लैट में एक लड़का घुस गया था और चाकू से वार किया है. नवाज आलम और उनकी पत्नी पर इलाज के लिए PMCH ले जाया गया. इलाज के दौरान नवाज आलम की मौत हो गई है और पत्नी का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि जिस लड़का ने घटना को अंजाम दिया है उसकी पहचान हुई है हम लोग पूरी जांच कर रहे हैं छानबीन कर रहे हैं. अकेला लड़का घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले