जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे।

संजय गुप्ता महामंत्री और दीपक अग्रवाल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 15, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर।माधोटांडा रोड स्थित एक वेंकट हॉल में रविवार को देर रात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खान की संस्तुति पर पूरनपुर सर्राफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता को नगर महामंत्री और प्रतिष्ठित दवा व्यापारी दीपक अग्रवाल को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, प्रदेश मंत्री विजय पाल सिंह ‘विक्की’, प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में दोनों को मनोनयन पत्र सौंपे गए वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि संजय गुप्ता और दीपक अग्रवाल अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए व्यापारी हितों की आवाज को मजबूती देंगे वही जाहिद खान ने बैठक में संगठन की एकजुटता और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर भी चर्चा की हर सुख दुःख मे दिन रात पूरी मजबूती से खड़े होने का विश्वास दिलाया

नवनियुक्त महामंत्री संजय गुप्ता और कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए व्यापारी हित में सक्रियता से काम करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री विजय पाल सिंह ‘विक्की’ के 70 साल बाद मकान खाली करने और चांदी की प्लेट में चाबी सौंपने के कदम की सराहना की गई संगठन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर राजेंद्र आर्य, सुलभ खंडेलवाल, गौरव पांडेय, विजय नागी, संजय पांडेय, राजू खंडेलवाल, सुधाकर पांडेय, अवनीश अवस्थी, फारुख आढ़ती, केशव चंद्र बजाज, सुरेंद्र अग्रवाल, विजय खुराना, वीरेंद्र जायसवाल, भुवनेश अग्रवाल, आशीष रस्तोगी, अमित खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, सलमान खान, बलराम प्रजापति, मुकेश वर्मा, सतीश वर्मा, पुनीत पांडेय, सुनील खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल ‘जॉली’, राजेश गुप्ता, राहुल जायसवाल, दानिश कुरैशी, भीम सिंह, मुजफ्फर खान, सुमित सचदेवा, हरदीप सिंह, सोनू छीना, अमोल सिधे, सौरभ पांडेय, रविंद्र भारद्वाज, संजीव गुप्ता, संजय सक्सेना, संजय पाण्डेय, सुशील सक्सेना, विश्वास समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले