दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 बर्षों की निरन्तर जनकल्याणकारी सेवा के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने जोर दिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र लाभार्थी को योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए और सफलता की कहानियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाए, ताकि विकसित भारत 2047 का सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प जन-जन से जुड़े।
उन्होंने कहा कि अभियान प्रधानमंत्री जी के पच्चीस वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान की उपलब्धियों का प्रामाणिक प्रसार तथा युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम है।
सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये शिक्षण संस्थान, समस्त लाभार्थियों से दीया जलवाना सुनिश्चित किया जाये तथा दीया कार्यक्रम का आयोजन गोमती उदगम स्थल पर किया जाये। जिला अस्तपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जनपद के प्रमुख मंदिरों, सरोवर, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर भी विशेष दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
सत्रह सितंबर से सात अक्टूबर तक मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन किया जाये। नमो सेवा गाथा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर कार्यक्रम होंगे।
पच्चीस सितंबर से सात अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा के रूप में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सेवा की कहानी कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं से जीवन में आए परिवर्तन की प्रामाणिक रील्स तैयार कर प्रसारित की जाये। जनपद के ब्रहमचारी घाट पर कलश यात्रा तथा प्रमुख चैराहे पर कलश की स्थापना की जाएगी।
सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत नशा मुक्ति भारत, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान और श्रमदान जैसी गतिविधियों में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य एवं दिव्यांग शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के तहत रंगोली का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया जायेगा। सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जाये। सुशासन सेवा संवाद के तहत जनप्रतिनिधियों आदि के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त तीर्थ स्थलों पर महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएँ, ग्राम चैपाल आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान के समस्त कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसे वृहद स्तर पर आयोजित करते हुए जन अभियान का रूप दिया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।





