रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान। - धार्मिक स्थलों, मंदिर, स्टेडियम और स्कूल प्रांगण में लगाई गई हाईमास्ट लाइटें, गांव के प्रमुख चौराहे हुए रोशन - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया। - दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहाररमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान। - धार्मिक स्थलों, मंदिर, स्टेडियम और स्कूल प्रांगण में लगाई गई हाईमास्ट लाइटें, गांव के प्रमुख चौराहे हुए रोशन - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया। - दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार

रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, खुले में शौच मुक्त बनाने का लिया संकल्प।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, September 14, 2026

पूरनपुर। रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्राम प्रधान मनजीत सिंह, एसएसबी कमांडर संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव में साफ-सफाई की।
इस दौरान ग्राम प्रधान मनजीत सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा गांव-गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन सुविधाओं का सही उपयोग करने और खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने से ही गांव और देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है।


ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।
अभियान के दौरान सभी ने गांव को स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर एसएसबी कमांडर संदीप कुमार, ग्राम प्रधान मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, खोकण विश्वास, फटीक विश्वास, दर्शन सिंह, अरविंद विश्वास, सरविंद सिंह, सुखविंदर सिंह, मिल्खा सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले