जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

चार बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गईं तथा कुल 12 चालान काटे

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 15, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में जन एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद पीलीभीत में मॉडिफाइड साइलेन्सर लगे वाहनों के विरुद्ध दिनांक 12.09.2026 एवं 13.09.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेन्सर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 04 बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गईं तथा कुल 12 चालान की कार्यवाही की गई।


मॉडिफाइड साइलेन्सर के प्रयोग से होने वाले ध्वनि प्रदूषण एवं सड़क पर अन्य वाहन चालकों तथा आमजन को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले