एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया ।

पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, March 21, 2026

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ईद-उल-फितर के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पीलीभीत शहर क्षेत्रान्तर्गत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। नमाज उपरान्त मुस्लिम धर्मगुरुओं व सम्भ्रांत व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों को ईद-उल-फितर की बधाई दी गई तथा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, ईदगाहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग करते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले