रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नए जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत।

ठाकुर यशवंत सिंह के प्रथम आगमन पर निकाला गया विशाल रोड शो, युवाओं का उमड़ा सैलाब।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, September 12, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पीलीभीत। गुरुवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर यशवंत सिंह का प्रथम आगमन उनके समर्थकों और संगठन के पदाधिकारियों के लिए उत्सव का अवसर बन गया। इस मौके पर एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मोटरसाइकिल और कार रैली के साथ निकले इस रोड शो ने पूरे शहर का माहौल उत्साह और जोश से भर दिया।

रोड शो का शुभारंभ जेपी होटल से किया गया। यात्रा आसाम चौराहा, ओवरब्रिज, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा और गोनिया चौराहा से गुजरते हुए नकटा दाना चौराहा पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ ठाकुर यशवंत सिंह का भव्य स्वागत किया। युवाओं की भीड़ और उनका जोश देखते ही बन रहा था।

नकटा दाना चौराहा पर आयोजित सभा में ठाकुर यशवंत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी मिलजुलकर कार्य करें तो संगठन और अधिक सशक्त होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
इस मौके पर परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की नीतियों और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाजहित और हिंदुत्व की रक्षा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला महामंत्री गोपाल शर्मा प्रभारी आशीष लोधी, जिला कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गौरव राना, जिला संगठन मंत्री शुभम सक्सेना, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, जॉली गुप्ता, आशुतोष महाराज, विनोद कश्यप, पवन राजपूत, अजय राजपूत, बंटी गुप्ता और मनोज वर्मा,नागेंद्र राठौर, रिश्वब पाण्डेय, अनूप मिश्रा, शैलेन्द्र गंगवार, गगन, विश्वकर्मा, बिल्लू, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं का उत्साह और ऊर्जा साफ दिखाई दे रही थी। सड़कें जयकारों से गूंज उठीं और शहर में माहौल उत्सव जैसा बन गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष ठाकुर यशवंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले