रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

पीलीभीत। काशीराम बारात घर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं गाँव से बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और एक-दूसरे से गले मिलकर, फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, March 14, 2026

Maurya, Kushwaha, Shakya, Saini community celebrated Holi Milan ceremony with great pomp.

पीलीभीत। काशीराम बारात घर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं गाँव से बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और एक-दूसरे से गले मिलकर, फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ सिंह कुशवाहा जी ( जिलाध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ )ने की तथा संचालन जगदीश शरण मौर्य आचार्य जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध एवं सम्राट अशोक जी की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें बच्चों और बड़ों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए किन्तु उनकी धर्म पत्नी संगीता मौर्य जी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं एवं मुख्य अतिथि के रूप में 133 तिलहर विधानसभा से विधायिका सलोना कुशवाहा जी ने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए समाज के लोगों को समाज सेवा एवं राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा साथ ही उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि सभी लोग अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं जिससे समाज में अपना एवं अपने समाज का नाम रोशन करें समाज के विभिन्न वक्ताओं ने समाज के विकास व उत्थान के लिए अपने अपने विचार रखे और समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉक्टर अमित कुशवाहा, डॉक्टर राधे श्याम मौर्य, गोकिल प्रसाद मौर्य, संजीव मौर्य ( मण्डल अध्यक्ष भाजपा ) सागर सैनी,रमेश मौर्य,राजीव मौर्य, आकाश मौर्य, राम पाल मौर्य,कृष्ण गोपाल कुशवाहा,सुरेन्द्र मौर्य, कृष्णा मौर्य, सोनू मौर्य,रामगोपाल कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, सेवा राम मौर्य, डॉक्टर जयपाल सिंह कुशवाहा, कप्तान सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा, लवकुश मौर्य, विकास, विक्रम मौर्य, एम एल मौर्य, रजत मौर्य, एडवोकेट माखन लाल सैनी, एडवोकेट रुकूम सिंह मौर्य, गिरजा शंकर मौर्य, भरत वीर मौर्य, जुगेन्द्र मौर्य पूर्व प्रधान आदि समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले