नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजानगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संजीव गुप्ता को व्यापारी भामाशाह पुरस्कार से किया सम्मानित

जुगनू गौतमगाजियाबाद। रविवार को दिल्ली के आकाशवाणी भवन के सभागार में भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की स्थापना के 44 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

जुगनू गौतम
गाजियाबाद।
रविवार को दिल्ली के आकाशवाणी भवन के सभागार में भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की स्थापना के 44 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के द्वारा समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता को व्यापारी भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तथा देश भर के 28 प्रांतों से आये संगठन के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। जिनके निवारण हेतु केन्द्र सरकार की ओर से व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने व्यापारियों को आस्वस्त किया।

इसके पश्चात देश के विकास और जीडीपी में भामाशाह के रूप में अपना अहम योगदान करने वाले स्थापित व्यापारियों को व्यापारी भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्ति पर संजीव कुमार गुप्ता ने भारतीय उधोग व्यापार मण्डल का धन्यवाद देते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा का भी आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में संगठन के हजारों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले