धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान

सांतुड़ी और अर्शा के विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान, छात्रों को किया गया जागरूक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 10, 2026

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल (रवि कारवा)सामुदायिक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांतुड़ी थाना क्षेत्र के सांतुड़ी हाई स्कूल तथा अर्शा थाना क्षेत्र के रंगामाटी हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा, बाल विवाह और छेड़छाड़ की रोकथाम तथा सामाजिक मूल्यों के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत कराया गया। साथ ही महत्वपूर्ण आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों से युक्त सूचना पर्चे वितरित किए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर सकें।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।
पुरुलिया से रवि कारवा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले