गौमाता पर हो रहे अमानवीय अत्याचार नहीं सहेंगे : राहुल कौशल विद्यार्थी - गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियानगौमाता पर हो रहे अमानवीय अत्याचार नहीं सहेंगे : राहुल कौशल विद्यार्थी - गोवंशीय बछड़े के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

गौमाता पर हो रहे अमानवीय अत्याचार नहीं सहेंगे : राहुल कौशल विद्यार्थी

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गोवंश पर तेजाब फेंकने की घटना पर जताया आक्रोश मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र में गोवंश पर कथित रूप से तेजाब फेंकने की घटना को लेकर गौभक्तों और युवाओं में आक्रोश है। घटना से आहत युवाओं ने सोमवार को एसडीएम मुसाफिरखाना को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, October 5, 2026

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गोवंश पर तेजाब फेंकने की घटना पर जताया आक्रोश

मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र में गोवंश पर कथित रूप से तेजाब फेंकने की घटना को लेकर गौभक्तों और युवाओं में आक्रोश है। घटना से आहत युवाओं ने सोमवार को एसडीएम मुसाफिरखाना को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गोवंश पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार राहुल सिंह ने ज्ञापन प्राप्त किया।

गायत्री मंदिर के पुजारी विजय बहादुर सिंह और श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी गुरु प्रसाद शुक्ला के संरक्षण में राहुल कौशल ‘विद्यार्थी’ के नेतृत्व में युवाओं ने तहसील पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। इस दौरान गौमाता के जयकारे भी लगाए गए।

राहुल कौशल ‘विद्यार्थी’ ने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के साथ मारपीट, तेजाब फेंकने और सड़क दुर्घटनाओं में गोवंश के घायल होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से गौभक्तों और हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो गौभक्तों और युवाओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस मौके पर सतीश कसौधन, अमित टंडन, सिद्धार्थ शुक्ला, ऋषभ कौशल, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ कसौधन, आयुष अग्रवाल, शिवम कौशल, पद्मेश कौशल, सूर्यांश अग्रहरि, सानू समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले