डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील - एक सप्ताह में 54 अपराधी गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डमी अभ्यर्थियों पर रहेगी विशेष नजर - रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षणडीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील - एक सप्ताह में 54 अपराधी गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डमी अभ्यर्थियों पर रहेगी विशेष नजर - रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण

औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दवा व्यवसायियों में मचा हड़ कम्प

पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश द्वारा शेरपुर कलां थाना पूरनपुर स्थित अलग अलग काई मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया, गहन जाँच के दौरान मौके पर कमियों के बारे में मेडिकल स्वामियों से पूछताछ की व सुधार हेतु चेतावनी दी। औषधि निरीक्षक द्वारा चार संदिग्ध औषधियो के

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश द्वारा शेरपुर कलां थाना पूरनपुर स्थित अलग अलग काई मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया, गहन जाँच के दौरान मौके पर कमियों के बारे में मेडिकल स्वामियों से पूछताछ की व सुधार हेतु चेतावनी दी। औषधि निरीक्षक द्वारा चार संदिग्ध औषधियो के नमूनें प्रपत्र पर संग्रहित कर नियामानुसार जाँच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ प्रेषित किये गये, उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा नशीली दवा की अवैध विक्री पर रोकथाम के लिये प्रत्येक सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार अलग अलग क्षेत्रों में औचक कार्यवाही की जाती है। जाँच मे कमी पाये जानें पर सम्बंधित के विरुद्ध न्याय़ालाय में वाद दायर किया जाता है।

पूछनें पर उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अभी तक उनके कार्यकाल में तकरीबान 30 से अधिक वाद अलग अलग मामलों मे निर्माता कंपनी व मेडिकल स्वामियों के विरुद्ध न्यायाललय में वाद संस्थित किये जा चुके है व कई मामलों में दोषियों को न्यायालाय द्वारा दंडित भी कराया जा चुका है। बताते चलें कि पूर्व में औषधि निरीक्षक द्वारा कई अवैध दवा कारोबारी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही से दवा व्यवसाय में सुधार हुआ है व नशे को कारोबार पर भी अंकुश लगा है। औषधि निरीक्षक नेहा वैश अपनी तेज तर्रार अधिकारी की छवी के लिये जनता में लोकप्रिय हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले