22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह

22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जनपद में हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 22 नवंबर को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 21, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


जनपद में हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 22 नवंबर को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) विभाग की ओर से 22 नवंबर 2026 को शाम छह बजे फायर स्टेशन फतेहगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा आमजन को मॉक ड्रिल के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थिति में जनसामान्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसके लिए नागरिकों को पहले से ही बचाव के तरीकों, सुरक्षित स्थानों और प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले निर्देशों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ ही आमजन की जागरूकता भी बढ़ती है।प्रशासन की ओर से जनपद के सभी प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि 22 नवंबर को शाम छह बजे से 6:10 बजे तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखें। इस दौरान बाहर किसी भी प्रकार का प्रकाश दिखाई नहीं देना चाहिए। ब्लैक आउट के समय नागरिक अपने घरों के अंदर रहें, माचिस, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैशलाइट अथवा अन्य प्रकाश स्रोतों का प्रयोग न करें। यदि खिड़कियों या दरवाजों से रोशनी बाहर निकल रही हो तो उन्हें काले कागज अथवा अन्य अपारदर्शी सामग्री से ढक दें। नागरिकों से घबराहट और अनावश्यक भागदौड़ से बचने तथा धूम्रपान नहीं करने की भी अपील की गई है।
निर्देशों के अनुसार हवाई हमले जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर नागरिकों को अंडरपास, बंकर अथवा अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए। घर के अंदर रहने की स्थिति में कांच की खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहना चाहिए, जबकि खुले स्थान पर होने पर खाई में छिपने अथवा जमीन पर पेट के बल लेटने और बिजली के खंभों व तारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य एयर रेड अलर्ट वार्निंग सिस्टम और ब्लैक आउट व्यवस्था की प्रभावशीलता जांचना, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का आकलन करना तथा नागरिकों को हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने जनपदवासियों से निर्धारित समय पर लाइटें बंद कर इस अभ्यास में सहयोग करने की अपील की। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, उपायुक्त उद्योग सोनल जिंदल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले