जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह - अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामदजिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान, 18 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि - सादगी और सरल व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बना रहे डॉ. युवराज सिंह - अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद

विश्व शौचालय दिवस पर 4 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाई हाथ धोने की सही विधि

नयी इंडिया फाउंडेशन की पहल पर सहारनपुर के चार परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को शौचालयों के स्वच्छ उपयोग, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति किया गया जागरूक।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 19, 2026

सहारनपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नयी इंडिया फाउंडेशन द्वारा जनपद सहारनपुर के चार परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फाउंडेशन द्वारा चयनित चार विद्यालयों – प्राथमिक विद्यालय लक्की गेट प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेला कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय खुर्द तथा प्राथमिक विद्यालय चकहरती में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शौचालयों के स्वच्छ उपयोग एवं रखरखाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यालयों के नियमित शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित किए बिना आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा सके।

नयी इंडिया फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनीष कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद अजमल के नेतृत्व में सभी विद्यालयों में गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण रजा हसनैन जैदी, शिरीन इकबाल, अतुल कुमार, डॉ. संजय शर्मा, बुशरा शाहिद एवं मंजू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

नयी इंडिया फाउंडेशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहारनपुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले