वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने बस्तियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अनुसूचित जाति बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी, जल्द कार्रवाई के निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 29, 2026

जिला संवाददाता आशीष कश्यप
दैनिक अयोध्या टाइम्स, लखनऊ

लखनऊ। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने बुधवार को लखनऊ की विभिन्न अनुसूचित जाति बस्तियों एवं डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलन्दर खेड़ा, मानक नगर, गौरी बाजार, सरोजिनी नगर तथा कल्ली पश्चिम सहित विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सड़क, जलभराव एवं सार्वजनिक शौचालय जैसी समस्याएं सामने आईं। कलन्दर खेड़ा, मानक नगर स्थित बस्ती में बिजली, पेयजल और स्वच्छता की स्थिति दयनीय पाए जाने पर डॉ. बिस्वास ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे, जिला प्रशासन एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर समन्वित कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। इसके बाद उन्होंने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का भ्रमण कर अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और उनके शैक्षणिक विकास के लिए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, आरडीएसओ एवं आयोग के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले