शाहपुर जट्ट में शोक की लहर, अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार का निधन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश - अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को प्रभावी बनाने आईजीपी श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित। - एसआईटी मुरादाबाद ने करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़ - आबिदा बेगम पर पत्रकार को कथित धमकी देने का आरोप, समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन का नाम भी आया सामनेशाहपुर जट्ट में शोक की लहर, अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार का निधन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश - अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को प्रभावी बनाने आईजीपी श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित। - एसआईटी मुरादाबाद ने करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़ - आबिदा बेगम पर पत्रकार को कथित धमकी देने का आरोप, समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन का नाम भी आया सामने

पेपर लीक व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का किया गया पुतला दहन

जब से देश मे भाजपा सरकार बनी है तब से लोकतंत्र पर प्रहार जारी है, देश का नौजवान, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है- वीरेन्द्र यादव

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 20, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। सोमवार को देश में पेपर लीक से परेशान युवाओं के समर्थन व शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।


पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ वीरेन्द्र यादव व कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी शीतांशु मौर्य के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए एड0 वीरेन्द्र यकव ने कहा कि आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जब से इस देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लोकतंत्र पर प्रहार लगातार जारी है। पेपर लीक का मुद्दा आज उभर कर सामने आया लेकिन देश के युवाओं, नौजवानों, किसानों के साथ अन्याय निरंतर जारी है । आज शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण रवैया अख्तियार करना इस सरकार के तानाशाही रुख को दर्शाता है। जिससे पता चलता है कि आज देश में संविधान और देश के आवाम की आवाज खतरे में है। देश की विविधतापूर्ण विचारधारा को खत्म करने की साजिश की जा रही है। ऐसे समय में पूरा देश एक दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सड़क से संसद तक देश के संविधान को बचाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए, आजादी की रक्षा करने के लिए निरंतर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभम मौर्य, बृजेश पासी, अर्जुन कुमार एडवोकेट, अभिषेक मौर्य, आशीष मौर्य, नितेश यादव, मुन्ना जयसवाल, अभिषेक कुमार पाल, प्रशांत कुमार, शिवा मौर्या, शिवांशु कुमार, राजकुमार, दिनेश सिंह, चांद मोहम्मद, राजन मिश्रा आदि क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले