रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

बंन्दियों से की वार्ता, जानी समस्याऐं एवं बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिये निर्देश।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 30, 2026

पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, अन्य बैरकों, अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

जिलाधिकारी ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बन्दियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले