दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले 04 अभियुक्तों भेजा जेल

मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, February 2, 2026

Four accused who cheated lakhs of rupees in the name of providing jobs were sent to jail.

पीलीभीत । मुकदमा वादी राजकुमार पुत्र भवानी प्रसाद निवासी ग्राम भूडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत की तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 0252/2025 धारा 406, 420, 468, 471 भादवि बनाम 1-कमलेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम आलम खेड़ा पोस्ट बसहेरी जिला बांदा हाल पता बाल विकास भवन पीलीभीत 2-शिवशंकर मिश्रा पुत्र केशव प्रसाद मिश्रा पता नामालूम 3-गौतम प्रसाद पुत्र नामालूम निवासी कोलकाता 4-रजनीदास पुत्र नामालूम पता नामालूम 5-सोमनाथ सुन्दर पुत्र नामालूम पता नागालूम के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त के शीघ्र त सफल अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा टीम गठित कर निस्तारण हेतु आदेशित किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत द्वारा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1-कमलेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम आलम खेड़ा थाना मटेनी जनपद बांदा हाल निवासी ग्राम ललौरी खेडा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत 2-मो0 मोहसिन पुत्र मो० हसनैन निवासी मोहल्ला भूरे खाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 3-शोएब पुत्र महबूब हसन निवासी मोहल्ला भूरे खाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 4-रामा यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी मोहल्ला कुसमी बाजार ग्राम बहरामपुर थाना AIIMS जनपद गोरखपुर दिनांक 01.02.2026 को उपस्थित आये।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने के कारण दिनांक 01.02.2026 को थाना परिसर में हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण गो० गोहरािन व कमलेश के द्वारा पूछताछ में बताये गये ठगी के रुपयों को अभियुक्तगण मो० मोहसिन व कमलेश की निशादेही पर अभियुक्त मो० मोहसिन के घर से रुपये 02 लाख (कमलेश द्वारा दिए गए) को दिनांक

01.02.2026 को समय करीब 21.55 बजे बरामद किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त से प्राप्त कूट रचित दस्तावेज व माल बरामदगी के आधार पर धारा 467/411 भादवि की वृद्धि की गई। मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले