वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

ट्रंप ने कनाडा को फिर दी धमकी, जानिए अब क्या है मामला

ट्रंप ने बढ़ाई कनाडा की मुश्किल, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी, बॉम्बार्डियर जेट्स को किया डी-सर्टिफाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 30, 2026

राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की प्रतिष्ठित विमान निर्माता कंपनी ग्ल्फस्ट्रीम के 500, 600, 700 और 800 सीरीज के जेट विमानों को सर्टिफिकेशन देने से इनकार किया है. 

उन्होंने कहा कि ग्ल्फस्ट्रीम जेट दुनिया के सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत विमानों में शामिल हैं, इसके बावजूद कनाडा वर्षों से इन्हें मंजूरी नहीं दे रहा है. ट्रंप ने इस रवैये को अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण करार दिया .

इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका अब कनाडा में बने बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस विमानों समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द (डी-सर्टिफाई) कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक ग्ल्फस्ट्रीम जेट विमानों को कनाडा की ओर से पूर्ण प्रमाणन नहीं मिल जाता .

ट्रंप ने कहा, ”अगर किसी भी कारण से इस स्थिति को तत्काल ठीक नहीं किया गया तो मैं अमेरिका में बेचे जाने वाले किसी भी और सभी कनाडाई विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने जा रहा हूँ.”

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले