बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न

9 वे प्रमोशन टेस्ट में सफल हुए 25 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 26, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा ‘वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन बैडमिंटन हॉल, रायबरेली में 9वीं क्यू (येलो बेल्ट) कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूजीत राय सी.ओ. लाइन एवं मैनेजर दुबे आर.आई. लाइन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बेल्ट परीक्षा में सफल 25 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी प्रतियोगियों को शुभकानाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की ।
बेल्ट परीक्षा के मुख्य परीक्षक (एग्जामिनर) अभिषेक सरोज रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता की परीक्षा ली और सफल प्रतिभागियों को येलो बेल्ट के लिए उत्तीर्ण घोषित किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, काउंसलर नीरज श्रीवास्तव, कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सचिव आशीष जायसवाल, प्रशिक्षक रितिका गुप्ता, क्षितेन्द्र शास्त्री, रितिक गुप्ता, महिला आरक्षी वामा सरथी प्रियंका राजभर, आरक्षी अमित शुक्ला वामा सरथी तथा खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले 25 सफल खिलाड़ी:
श्रेयांश यादव, वेदिका यादव, आयांश वर्मा, मंथन पटेल, शेर्या मिश्रा, कर्तव्य चौधरी, आराध्या, भावना, राजवी वर्मा, अभि, उज्ज्वल मौर्य, वैष्णवी यादव, आरबी यादव, पिहू वर्मा, राजवीर सोनी, शेर्या, श्रेयस गोंड, अक्षत साहू, आन्या साहू, शिवाय यादव, आयुषी, दिपाली, माही यादव, गौरी यादव एवं हर्ष सिंह ठाकुर।
समारोह के अंत में अतिथियों ने सभी सफल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले