बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हम किसानों को मिल रहा अच्छा लाभ- किसान गंगा राम

जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

We farmers are getting good profits by purchasing paddy at the support price – Farmer Ganga Ram

पुलकित दास महंत

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान प्रारंभ हो गया है। जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में किसान आसानी से अपना धान विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में डभरा विकासखण्ड के देवरघटा उपार्जन केंद्र में ग्राम देवरघटा के किसान गंगा राम ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र की व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक बेहतर और सुविधाजनक है। उन्होंने 23 नवंबर को समिति द्वारा टोकन कटाया था और 26 नवंबर को धान खरीदी केंद्र देवरघटा में कुल 17.20 क्विंटल धान विक्रय किया।

किसान गंगा राम ने बताया कि खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र की सुविधा उपलब्ध है और हमालों की व्यवस्था भी अच्छी है। समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलने से किसानों को उचित दर प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान गंगा राम ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हम किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सही मूल्य और समय पर भुगतान मिलने से हम किसान बहुत खुश हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले