15 - 16 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों ने डी. बी. पावर लिमिटेड कम्पनी बारहदरहा (टुण्ड्री) में धरना प्रदर्शन - जननायक सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन - राम मंदिर निर्माण में बड़ा ‘चंदा घोटाला’: संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, ₹9 करोड़ की जमीन ₹55 करोड़ में खरीदने का दावा - गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग15 - 16 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों ने डी. बी. पावर लिमिटेड कम्पनी बारहदरहा (टुण्ड्री) में धरना प्रदर्शन - जननायक सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन - राम मंदिर निर्माण में बड़ा ‘चंदा घोटाला’: संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, ₹9 करोड़ की जमीन ₹55 करोड़ में खरीदने का दावा - गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग

जननायक सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

केक काटने के साथ ही गरीबो को भोजन, रक्तदान शिविर, कुष्ठ रोगियों की सेवा, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, बैडमिंटन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जननायक नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद में विभिन्न कायर्क्रमों का आयोजन कर बड़ी, धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि अपने प्रिय नेता का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने गरीब व असहाय लोगों की मदद कर मनाया, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं उड़ान अभियान के तहत जागरूक कायर्क्रम का आयोजन रामा कृष्णा इण्टर कालेज में किया गया, सत्यम बाजपेई के आयोजन में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण, डा.मनीष सिंह चैहान द्वारा सिमहैंस हास्पिटल में स्वास्थ शिविर, ऋषभ बाजपेई के संयोजकत्व में समपर्ण चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर, राघवेन्द्र सिंह पंकज द्वारा कुष्ठ सेवा आश्रम रतापुर में भोजन वितरण, अभ्यिुदय प्रताप सिंह के आयोजन में आफिसर्स क्लब आई.टी.आई. में बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कायर्क्रम, अवधेश द्विवेदी द्वारा कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन में केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही पांचों विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी, श्रीमती सुधा द्विवेदी, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, डा.मनीष सिंह चैहान और अतुल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन पर भोजन वितरण व मनोज तिवारी, राहुल बाजपेयी, प्रमोद बाजपेयी, दिनेश त्रिवेदी, रमेश मिश्रा द्वारा शरबत का वितरण कायर्क्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किये गये एवं आयुष द्विवेदी द्वारा गंगोत्री इंस्टीट्यूट महानंदपुर में छात्रों के बीच केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर अपने प्रिय सांसद व जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों को राहुल गांधी जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज श्री राहुल गांधी जी अकेले ऐसे नेता है जो भाजपा सरकार और संघ से सीधी टक्कर ले रहे है, बिना किसी भय और चिंता के राहुल जी प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्रों द्वारा देश की सम्पत्ति को लूटने के षड़यंत्र का पदार्फाश करने में लगे है, जिसका हाल ही का उदाहरण ग्रेट निकोबार द्वीप है।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी जी देश की धर्म-निरपेक्षता और एकता को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है, हम सबको अपने नेता की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े होना होगा, ताकि देश सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर जन्मदिन को हषोर्ल्लास के साथ मनाया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले