अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

रागिनी मिस फेयरवेल और विशाल बने मिस्टर फेयरवेल, नम आंखों से सीनियर छात्रों को दी गई विदाई

पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में विदाई समारोह आयोजित, जूनियर छात्रों ने आरती उतारकर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ)। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में सत्र 2025-26 के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियरों को पुष्प, मिष्ठान और उपहार भेंट किए।

​समारोह में रागिनी मौर्या को ‘मिस फेयरवेल’ और विशाल पाण्डेय को ‘मिस्टर फेयरवेल’ के खिताब से नवाजा गया। विदाई के दौरान छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों और मित्रों से बिछड़ने के अहसास से भावुक नजर आए। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी और विद्यालय परिवार ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के मंत्र दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

​इस मौके पर संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं और छात्र उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले