20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार - एक रात में सांप के काटने से दो युवक कि मौत .. एक का इलाज जारी20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार - एक रात में सांप के काटने से दो युवक कि मौत .. एक का इलाज जारी

एक रात में सांप के काटने से दो युवक कि मौत .. एक का इलाज जारी

सांप के डंक से दो की मौत, एक युवक अस्पताल में भर्ती

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 1, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकलकर आई है जिसमे एक रात में दो अलग अलग जगह में सांप के काटने से दो लोगों कि मौत हो गई है जिसमे एक युवक 14 साल एवं एक 5 महीने का बताया जा रहा है अन्य एक 25 वर्षीय युवक का इलाज जारी है।

पहले युवक धीरज दास पिता बिसाहू दास कुडुमकेला 14 वर्ष को सांप काटने से मौत हो गई। 31 जुलाई 26 कि रात लगभग 10 बजे धीरज दास महंत रात में खाना खा कर पलंग में सोया हुआ था सोये स्थिति में युवक को सांप ने काट दिया। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था। युवक कि हालत देख परिजनों के होस उड़ गए। युवक कि स्थिति देख परिजनो ने तत्काल युवक को उपचार के घरघोड़ा हॉस्पिटल ले कर आये । हॉस्पिटल में डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया।

वही दूसरे बच्चे नयांश धनवार पिता संजय धनवार उम्र 5 महीना निवासी चारमार कि सांप के काटने से मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता संजय धनवार पिता परदेशी चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी चारमार थाना घरघोड़ा का हॉस्पिटल में इलाज जारी है स्थिति बेहतर बताई जा रही है। घटना कि सुचना थाना में दी गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गई है।

घरघोड़ा खंड चिकित्सा अधिकारी एस आर पैंकरा ने अपील कि है कि वर्तमान समय में जहरीले जंतुओ के निकलने का समय है जमीन पर न सोये व पलंग में सोये तो मछरदानी लगाकर सोये। घर के आसपास साफ सफाई रखे जिससे जहरीले जीव जंतु न आने पाए आते है तो भी दिखाई दे। साथ ही कहा है कि किसी भी जहरीले जंतु के काटने का लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंच कर इलाज कराये।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले