जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर लगा रक्तदान शिविर30 लोगों ने रक्तदान दिया मानवता का संदेश - अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबीजगह-जगह निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी - दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन कानून की लकीरों में उलझे; 31 अगस्त को आएगा ट्रेलर - पूरनपुर में पीडब्ल्यूडी की के ऊपर डाली जा रही मिट्टी - चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाकजुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर लगा रक्तदान शिविर30 लोगों ने रक्तदान दिया मानवता का संदेश - अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबीजगह-जगह निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी - दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन कानून की लकीरों में उलझे; 31 अगस्त को आएगा ट्रेलर - पूरनपुर में पीडब्ल्यूडी की के ऊपर डाली जा रही मिट्टी - चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक

सारंगढ़ के दो खिलाड़ियों ने मुंबई में जीते स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

24वीं इंटरनेशनल जीत कुने डो चैंपियनशिप में शिवा सारथी और रितेश सारथी ने स्वर्ण पदक जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 1, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

सारंगढ़। मुंबई में 27, 28 एवं 29 जून 2026 को आयोजित 24वीं इंटरनेशनल जीत कुने डो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के दो होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के 18+ आयु वर्ग (कुमिते) में शिवा सारथी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 12+ आयु वर्ग (कुमिते) में रितेश सारथी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
दोनों खिलाड़ी सारंगढ़ के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दोनों खिलाड़ियों के कोच अजय पटेल ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और छत्तीसगढ़ का नाम और अधिक ऊंचा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले