अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग की कार्यवाही में वन्यजीव शिकार का खुलासा आरोपियों के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 21, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

वनपरीक्षेत्र घरघोड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरकट में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने वन क्षेत्र से लगे एक खेत में जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस की कटाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्रमशः बुधराम, पिता- मंगलू राम यादव (निवासी: ग्राम जरकट), अमर साय, पिता- रतन सिंह यादव (निवासी: ग्राम जरकट) है। दिनांक 20 जुलाई 2026 को वन अमला क्षेत्र में नियमित वन भ्रमण पर था। इसी दौरान टीम ने आरोपियों को खेत में जंगली सूअर के मांस की कटाई करते हुए देखा। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 एवं 51 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय घरघोड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया । पूरी कार्यवाही वनमंडल अधिकारी रायगढ़ श्री अरविंद पी एम के कुशल निर्देशन, उपवनमंडल अधिकारी घरघोड़ा श्री आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विक्रांत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में पूरे घरघोड़ा परिक्षेत्र स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले