बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही थाना सारागांव पुलिस ने शुरू किया खोजबीन अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 3, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 03.08.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जिले के थाना सारागांव पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को सूचना प्राप्त होने के मात्र 05 घंटे के भीतर SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सकुशल खोज निकाला तथा आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया। घटना विवरण दिनांक 02.08.26 को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका गुम हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP जांजगीर चांपा डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस द्वारा खोजबीन अभियान कार्रवाई प्रारंभ की गई। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना सारागांव पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर रवाना की गईं। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी खोजबीन करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।

आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले