भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्रभगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल

मुख्य द्वार सुबह 10 बजे के बाद बंद नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अनुशासन पर विशेष जोर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

कोटमी/ डभरा, सक्ती विकास खण्ड डभरा अंतर्गत स्थित शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में प्राचार्य मुकेश कुमार साहू के नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण अनुशासित एवं शांतिपूर्ण बना हुआ है प्राचार्य द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षक एवं छात्र छात्राओं नियमित रूप से अध्ययन अध्यापन में जुटे हुए हैं विद्यालय में अनुशासन समयपालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रहीं हैं

जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है प्राचार्य मुकेश कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय में सुबह 10 बजे के बाद मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर ताला लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा सकें और छात्र छात्राओं पूरे समय अपनी कक्षाओं में रहकर पढाई करें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी विद्यार्थी बिना किसी कारण विद्यालय परिसर में इधर उधर घुमने के बजाय अपनी अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्ययन करेंउन्होंने कहा कि प्रत्येक माता पिता अपने बच्चों उज्जवल भविष्य की उम्मीद के साथ उन्हें विद्यालय भेजते हैं ऐसे में विद्यालय परिवार की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को समान दृष्टि से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का वास्तविक सम्मान तभी हैं जब उसके पढा़ए हुए विद्यार्थी जीवन में सफल होकर समाज में अपनी पहचान बनाएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी की जा रही यदि कोई छात्र छात्रा बिना उचित कारण लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर जानकारी दी जाती है तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाता है इस संबंध में विद्यार्थियों के हित में समय समय पर नोटिस भी जारी किए जाते हैं ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन और नियमित उपस्थिति से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है उन्होंने सभी विद्यार्थियों से विद्यालय के नियमों का पालन करने और मन लगाकर अध्ययन करने की अपील की वही शिक्षकों से भी पूरे जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया विद्यालय में लागू अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिक्षकों के सहयोग से वर्तमान में शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण देखने को मिल रहा है जिससेे छात्र छात्राओं की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो रही हैं

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले