न्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यून्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू

ठुसेकेला हत्याकांड में उरांव परिवार के चारों शव बरामद, रायगढ़ एसपी मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

मरने वालों की पहचान आदिवासी उरांव परिवार के रूप में हुई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 11, 2025

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला (राजीव नगर मोहल्ला) में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। घर से उठ रही तेज बदबू और खून के धब्बों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां घर के पीछे बाड़ी में मिट्टी और गोबर के ढेर में दबे हुए चारों शव बरामद कर लिए गए हैं।

मरने वालों की पहचान आदिवासी उरांव परिवार के रूप में हुई है, जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी की बेरहमी से टांगी से वार कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शवों को घर के अंदर से खींचकर बाड़ी में दबा दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक और साइबर टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटकर पुलिस कार्रवाई को देख रहे हैं। यह हत्याकांड अब तक का सबसे जघन्य माना जा रहा है, जिसने पूरे रायगढ़ जिले को हिला दिया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले