स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया

उड़ीसा से अपहृत बालक सकुशल बरामद, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

बाराद्वार / सक्ती पुलिस अधीक्षक शक्ति श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्री पंकज पटेल (रापूसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डॉ भुनेश्वरी पैकरा (रापूसे) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया।

प्रकरण में थाना बरदार में अपराध क्रमांक 239/26 धारा 137(2) bns के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा टीम गठित कर उड़ीसा रवाना किया गया । लगातार प्रयास एवं समन्वय के पश्चात अपहृत नाबालिग लड़का को बालेश्वर उड़ीसा से सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया!

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार , प्रधान आरक्षक अयूब खान , आरक्षक जितेंद्र सिदार का उल्लेखनीय योगदान रहा!

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले