बीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरलबीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरल

सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा

मामले में 01 विधि विरुद्ध संर्घषरत बालक तथा 03 मुख्य आरोपी शामिल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 05.08.026*

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

  • आरोपियों द्वारा घटना के एक दिन पूर्व चोरी का योजना बनाकर किये थे
  • सभी मंदिरों की रेकी घटना स्थलो से लेकर आरोपियों के आने जाने तक की संभावित जगहो की लगभग 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज से मिला सुराग
  • अलग अलग 3 मंदिरों में हुए चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने का आभुषण दान पेटी सहित नगदी रकम कुल 16 लाख 60 हजार रू. की चोरी, आरोपी से शत प्रतिशत माल बरामद किया गया।
  • आरोपियों से ताला काटने में उपयोग किया किया गया इलेक्ट्रानिक कटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया।
  • आरोपीगण लाखों के कर्ज में डूबे रहने से चोरी की घटना को दिया अंजाम गिरफतार आरोपी
  1. प्रशांत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 23 साल निवासी घुटिया थाना पामगढ़
  2. प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 18 साल 02 माह निवासी घुटिया थाना पामगढ़
  3. परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल उम्र 25 साल निवासी घुटिया थाना पानगढ़

जिले में अज्ञात चोरों ने दिनांक 01-02/08/26 की दरिम्यानी जिले के तीन बडी मंदिरों को निशाना बनाया था। जिसमें पहली चोरी बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर से 02 नग चांदी का छत्र हुई थी। दो चोरियां नवागढ़ थाना क्षेत्र के गावों में हुई थी। दूसरी चोरी थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत के चंडी दाई मंदिर में हुई। जहां अज्ञात चोरों ने देवी मंदिर में 9 माताओं के सिर में सजी चांदी के मुकुट, सोने के जेवर और दान पेटी को पार कर दिया था। इसी तरह तीसरी चोरी नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में एक चांदी का छत्र चोरी हुई थी। जिस पर थाना नवागढ़ में 02 अपराध एवं थाना बम्हनीडीह में 01 अपराध पंजीबद्ध अज्ञात चोरों के विरुद्ध किया गया था। पुलिस ने तीनों मामले में सफलता प्राप्त कर ली, चोरी का सुराग लगाने पुलिस ने कड़ी मेहनत की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाडेय (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल की बरामदगी के लिए तत्काल साइबर थाना एवं थाना नवागढ़, बम्हनीडीह पुलिस को निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक डॉ० यूलेंडन यार्क के कुशल मार्ग दर्शन में गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आने जाने रास्तो का बारिकी से निरीक्षण कर आस-पास के लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला, जिसमें बम्हनीडीह क्षेत्र से नवागढ़ क्षेत्र के घटना समय के आस पास एक संदिग्ध मोटर सायकल दिखा जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने से उनको साइबर तकनीकी के आधार पर आस पास के गांव में मैनुवल इनपुट के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करते हुए दबिश देकर पकड़ा कर एसडीओपी धान्या श्री लोकेश बंसल एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे, पुलिस द्वारा मनो वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किये जाने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी प्रशांत पटेल निवासी घुटिया थाना पामगढ़ के घर के पीछे गढ्‌ढे में चोरी का सारा माल छुपा कर रखा है, बाद आरोपियों के निशानदेही में चोरी गयें सोने चांदी का जेवर व छत्र एवं घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक कटर एवं मोटर सायकिल बरामद किया ।

उपरोक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, रोहित कहरा, माखन साहू, चिरंजिव कमलेश पदमराज सिंह, थाना नवागढ़ प्रभारी निरी. मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरी दिलीप सिंह एवं उनके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले